फोस्टा का शपथ ग्रहण समारोह

अध्यक्ष श्री कैलाश हाकिम के नेतृत्व में नव निर्वाचित बोर्ड सदस्यों ने निष्पक्षता के साथ काम करने की ली शपथ
सूरत/  23 जुलाई को सरसाना स्थित सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर के प्लेटिनम हॉल में फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (Fostta) के नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के गुजरात राज्य के प्रदेशाध्यक्ष श्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता एवं गृह राज्यमंत्री श्री हर्ष संघवी के विशिष्ट आतिथ्य में नव नियुक्त फोस्टा अध्यक्ष श्री कैलाश हाकिम, सेक्रेटरी श्री दिनेश कटारिया ने आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात फोस्टा के अध्यक्ष श्री कैलाश हाकिम के नेतृत्व में समस्त बोर्ड सदस्यों ने निष्पक्षता के साथ काम करने की शपथ ली। इस अवसर पर श्री सी.आर. पाटिल ने नव नियुक्त बोर्ड सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सूरत कपड़ा मंडी की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना अब आप लोगो काम है। फोस्टा के नए बोर्ड से व्यापारियों को बहुत उम्मीद भी है जिस पर आप सभी लोगो को खरा उतरना है। श्री हर्ष संघवी ने नई टीम को बधाई देते हुए सूरत के पास नवसारी में बनने जा रहे पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। 
शपथ ग्रहण समारोह में दिखा जबरदस्त उत्साह...
फोस्टा के चुनाव में विकास पैनल की ऐतिहासिक जीत के जश्न के तौर पर आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में सूरत के व्यापारी मौजूद थे, प्लेटिनम हॉल खचाखच भरा हुआ था। समारोह में उपस्थित हर व्यापारी जोश में नजर आ रहा था। इस अवसर पर फोस्टा की और से समारोह के समापन के बाद शानदार रात्रिभोज का भी आयोजन किया।


Textile World

Advertisement

Tranding News

IT’S TIME TO ‘UNCHAIN’ THE GLOBAL TEXTILE VALUE CHAIN
Date: 2024-02-13 11:25:46 | Category: Textile
AI in Textiles: A stitch for the future
Date: 2024-02-13 11:09:16 | Category: Textile
BHARAT TEX 2024 – India’s Largest Textiles Mega Event
Date: 2024-02-13 11:00:17 | Category: Textile
फोस्टा का शपथ ग्रहण समारोह
Date: 2023-07-24 11:28:36 | Category: Textile
Birla SaFR: Launch of Sustainable Flame-retardant Fibres
Date: 2023-06-13 10:43:11 | Category: Textile
गारमेण्ट में कामकाज सुधरा
Date: 2022-07-11 10:54:30 | Category: Textile
कॉटन आयात शुल्क मुक्त 
Date: 2022-04-22 10:45:18 | Category: Textile
कपड़े में तेजी बरकरार
Date: 2022-04-07 12:36:42 | Category: Textile
बाजार में हलचल आरंभ 
Date: 2022-02-23 17:14:55 | Category: Textile
कपड़ा बाजार खुला 
Date: 2021-06-25 11:16:44 | Category: Textile

© TEXTILE WORLD. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab