भारतीय हॉकी टीम को बीएसएल का तोहफा (ओलिंपिक से ओलिंपिक तक)



सभी 18 सदस्यों को 2032 ब्रिस्बेन ओलिंपिक तक नि:शुल्क मिलेगा सुपर प्रीमियम रेंज जैफरी हैमंड्स के सूटलेंथ
भीलवाड़ा/ अपने व्यापार में वृद्धि हेतु एक प्रमुख जोर देने के साथ, बीएसएल ने अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे बढऩे के लिए विस्तार की योजना बनाई है। सूटिंग से लेकर फर्निशिंग तक विविध उत्पाद श्रृंखला के साथ बीएसएल वस्त्र उत्पादन के क्षेत्र में एक प्रमुख इकाई है। भीलवाड़ा में 1971 में बनी कंपनी, इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयंती मनाने जा रही है। भारत से अग्रणी निर्यातक होने के अतिरिक्त, पूरे विश्व में अपनी उपस्थिति का आनंद लेती है। कंपनी वर्तमान में 2018-19 में 450.00 करोड़ के टर्नओवर के साथ 18 मिलियन मीटर से अधिक फैब्रिक का उत्पादन करती है और टॉप लाइन लेकिन प्रमुख रूप से बॉटम लाइन में वृद्धि पर ध्यान देगी।
भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुषों की हॉकी में कांस्य पदक जीतकर आज इतिहास रच दिया है। इसके पूर्व ओलंपिक हॉकी पदक तालिका में 41 वर्ष पूर्व  1980 के मास्को ओलंपिक में अपना नाम लिखवाया था। यह उन सभी खिालाडिय़ों द्वारा संघर्ष, विकास और उपलब्धि की यात्रा रही है, जिन्होंने वर्षों से भारत का प्रतिनिधित्व किया है और विशेष रूप से टोक्यो में कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में 18 प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के इस समूह द्वारा शानदार जीत दर्ज कराई। 1971 में गठित बीएसएल वर्तमान में अपनी स्वर्णिम वर्षगांठ मना रही है। इस सुअवसर को मनाने और भारतीय हॉकी टीम को सम्मानित करने हेतु बीएसएल को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि वह भारतीय हॉकी टीम के सभी 18 टीम सदस्यों को अपनी सुपर-प्रीमियम रेंज 'जैफरी हैमंड्स' बिना शुल्क सन् 2032 की ब्रिस्बेन ओलंपिक तक प्रदान करेगी। अगले 3 ओलंपिक की घोषणा पहले ही 2024 में पेरिस, 2028 में लॉस-एंजेल्स और 2032 में ब्रिस्बेन के साथ की जा चुकी है। बीएसएल और जैफरी हैमंड्स इस यात्रा का एक हिस्सा होंगे और हमें विश्वास है कि पदक का यह रंग बहुत जल्द सुनहरे रंग में बदल जायेगा।

 


Textile World

Advertisement

Tranding News

फोस्टा का शपथ ग्रहण समारोह
Date: 2023-07-24 11:28:36 | Category: Textile
Birla SaFR: Launch of Sustainable Flame-retardant Fibres
Date: 2023-06-13 10:43:11 | Category: Textile
गारमेण्ट में कामकाज सुधरा
Date: 2022-07-11 10:54:30 | Category: Textile
कॉटन आयात शुल्क मुक्त 
Date: 2022-04-22 10:45:18 | Category: Textile
कपड़े में तेजी बरकरार
Date: 2022-04-07 12:36:42 | Category: Textile
बाजार में हलचल आरंभ 
Date: 2022-02-23 17:14:55 | Category: Textile
कपड़ा बाजार खुला 
Date: 2021-06-25 11:16:44 | Category: Textile

© TEXTILE WORLD. All Rights Reserved. Design by Tricky Lab
Distributed by Tricky Lab